देश

यूकेएसएसएससी ने बदली दो समूह-ग भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, अब संबंधित परीक्षाएं अगस्त और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।

आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, कनिष्ठ सहायक और वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा, जो पहले 12 जुलाई को प्रस्तावित थी, अब 6 सितंबर 2026 को होगी।

इसके अलावा, विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा, जो 28 जून को प्रस्तावित थी, अब 14 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त को ही होगी। आयोग ने संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यूकेएसएसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी नई सूचनाओं और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button