नैनीताल: कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, डूबने से मौत

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक दर्दनाक हादसे में कोसी नदी पार करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नदी को पैदल पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नदी का तेज बहाव हादसे का प्रमुख कारण बना। अधिकारियों ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और बरसाती नालों को पार करने का प्रयास न करने तथा पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।



