देश

ई-रिक्शा को बीच सड़क रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश

Listen to this News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े गंभीर खतरे को देखते हुए उन चीनी मोबाइल ऐप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ई-रिक्शा को दूर से बंद करने के लिए किया जा रहा था। सरकार ने संबंधित ऐप स्टोरों को ऐसे BAT-BMS जैसे ऐप्स को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें कुछ लोग ब्लूटूथ के माध्यम से ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से कनेक्ट होकर चलते या खड़े ई-रिक्शा को अचानक बंद करते दिखाई दिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आईं।

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने पुष्टि की कि सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित चीनी ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ऐप स्टोर संचालकों से भविष्य में ऐसे ऐप्स की जांच और सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने को भी कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button