उत्तराखंड

उत्तराखंड SIR: फॉर्म में मिलीं पांच बड़ी गड़बड़ियां, चुनाव आयोग भेजेगा नोटिस

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान गणना प्रपत्रों की जांच में पांच प्रमुख प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। ऐसे मामलों में निर्वाचन आयोग संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करेगा। नोटिस के माध्यम से मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची तैयार करने से पहले सभी रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा सके।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, एसआईआर अभियान के तहत राज्यभर में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र किए हैं। इन प्रपत्रों की जांच के दौरान जिन मामलों में जानकारी अधूरी, दस्तावेजों में विसंगति, एक से अधिक स्थानों पर नाम, पते में अंतर या अन्य आवश्यक विवरणों में त्रुटि पाई गई है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

बताया गया है कि 14 जुलाई से ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने और आवश्यक प्रमाण उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button