देश

भारत में थिएटर कमांड योजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी, दो दशक पुराने रक्षा सुधार की ओर बढ़ा कदम

Listen to this News

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों में बड़े संरचनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। करीब दो दशक से लंबित इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड (Integrated Theatre Command) योजना अब मंजूरी के अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस योजना के तहत थल सेना, वायु सेना और नौसेना को एकीकृत कमान व्यवस्था के तहत लाने का प्रस्ताव है, जिससे तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और युद्ध क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।

रक्षा मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव में संयुक्त थिएटर कमांड के गठन का खाका तैयार किया गया है। प्रस्ताव को आगे मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के समक्ष रखा जाना है। योजना के तहत अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के लिए थिएटर कमांड बनाए जाने की संभावना है, जिनका नेतृत्व चार सितारा रैंक के थिएटर कमांडर कर सकते हैं।

थिएटर कमांड का उद्देश्य युद्ध की स्थिति में सेना, नौसेना और वायु सेना के संसाधनों का एक साथ इस्तेमाल करना है। वर्तमान व्यवस्था में तीनों सेनाओं की अलग-अलग कमान होती है, जबकि नई प्रणाली में एकीकृत कमांडर के पास किसी विशेष क्षेत्र में सभी सैन्य संसाधनों के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी होगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित ढांचे में चीन और पाकिस्तान जैसे रणनीतिक मोर्चों को ध्यान में रखते हुए कमांड संरचना तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button