उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: तारसाली-फाटा मार्ग पर ट्रक गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Listen to this News

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तारसाली-फाटा मोटर मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (एनडीआरएफ), जिला पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बचाव दल रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरा और ट्रक तक पहुंचा। वहां दो लोग अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लगातार बारिश और पहाड़ी मार्गों की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और मौसम की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button