उत्तराखंड

कुटीर घाट पर नहाने गया हरियाणा का कांवड़ यात्री गंगा में बहा, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Listen to this News

ऋषिकेश: कांवड़ यात्रा के बीच हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान हरियाणा का एक कांवड़ यात्री तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और रायवाला कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देर रात तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के भिवानी जिले से करीब 35 लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। रविवार दोपहर सभी लोग हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। इसी दौरान 20 वर्षीय आशु, निवासी सिकंदरपुर, थाना भवानी खेड़ा, गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बह गया।

साथियों ने बचाने का किया प्रयास

आशु के गंगा में बहने के बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गंगा में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ की टीम ने गंगा के आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की। देर रात तक अभियान चलाए जाने के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की ओर से तलाश जारी रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button