देश

राजगढ़: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार डंपर से टकराई, मां-बेटे और बहू की मौत

Listen to this News

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे राजस्थान के धौलपुर निवासी परिवार की कार सारंगपुर के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर सारंगपुर के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार में परिवार के छह लोग सवार थे। कार सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में सोमा त्रिवेदी (65), उनके बेटे अंकुर त्रिवेदी (42) और बहू अर्चना त्रिवेदी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के दो बच्चे, 14 वर्षीय अंश और 10 वर्षीय तेजस, हादसे में सुरक्षित बच गए। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक की झपकी या थकान मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button