देश

मुंबई: मराठी भाषा नियम के विरोध में ऑटो-टैक्सी चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल, कई इलाकों में यातायात प्रभावित

Listen to this News

मुंबई: ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की जानकारी अनिवार्य किए जाने के विरोध में मुंबई में चालकों के एक वर्ग ने सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। गैर-मराठी भाषी चालकों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

हड़ताल के दौरान कांदिवली समेत कई इलाकों में ऑटो और टैक्सी सेवाएं प्रभावित हुईं। कांदिवली लिंक रोड पर कुछ चालकों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई।

प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि मराठी भाषा संबंधी नियम से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका आरोप है कि भाषा नहीं जानने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई और कथित तौर पर परेशान किए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों के लिए मराठी भाषा की व्यावहारिक जानकारी को अनिवार्य किया है। नियमों के पालन को लेकर आरटीओ की ओर से जांच और नोटिस की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

हड़ताल के चलते मुंबई और आसपास के इलाकों में यात्रियों को ऑटो-टैक्सी की कमी का सामना करना पड़ा। खासकर रेलवे स्टेशनों से जुड़े फीडर रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button