उत्तराखंड

उत्तराखंड: SIR को लेकर मतदाताओं को जागरूक करेगी सपा, नाम गलत तरीके से काटने का लगाया आरोप

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। रविवार को देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में इस संबंध में रणनीति तय की गई। बैठक में करीब दो दर्जन वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि अशिक्षा के कारण कई मतदाताओं को यह जानकारी तक नहीं होती कि उनका नाम मतदाता सूची से हट गया है।

पार्टी ने अब अपने कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम की स्थिति की जानकारी देंगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में पार्टी के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button