अंतरराष्ट्रीय

उत्तराखंड: रक्षाबंधन से पहले हर साल 15 दिन चलेगा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव, महिलाओं को मिलेगा बाजार

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव को अब हर साल रक्षाबंधन से पहले 15 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समूहों से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उनके बनाए उत्पादों व राखियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को खरीदना ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। वर्तमान में प्रदेश में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से करीब 5.20 लाख ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं। योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में लगभग 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है।

वहीं, उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिला समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button