उत्तराखंड

चमोली में सड़क हादसा: डांगतोली मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन पलटा, तीन छात्राएं घायल

Listen to this News

चमोली: जिले में मंगलवार देर शाम मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार महाविद्यालय मींग की तीन छात्राएं घायल हो गईं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ की ओर जा रही थी। डांगतोली गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में तीनों छात्राओं को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में ममता (18), लक्ष्मी (18) और खुशबू (18) शामिल हैं। तीनों मैदुनी गांव की निवासी बताई गई हैं। ममता को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों छात्राओं को भी चोटें लगी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button