उत्तराखंड

रुड़की के यूट्यूबर ‘आशु यूके राइडर’ की सड़क हादसे में मौत, नई बाइक लेकर निकले थे पांवटा साहिब

Listen to this News

विकासनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे में रुड़की निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ ‘आशु यूके राइडर’ की मौत हो गई। हादसा बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर क्षेत्र के हिंदूवाला के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, आस मोहम्मद नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी लेने के बाद पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नई बाइक की खुशी मातम में बदली

आस मोहम्मद रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान क्षेत्र के रहने वाले थे और सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग से जुड़े वीडियो बनाते थे। नई बाइक लेने के बाद शुरू हुआ उनका नया सफर कुछ ही देर में दर्दनाक हादसे में बदल गया।

बताया गया कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर के दौरान हेलमेट भी छिटककर निकल गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार बाइक चलाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें।

सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। हाईवे पर बाइक चलाते समय गति नियंत्रित रखने और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button