उत्तराखंड

ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Listen to this News

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई और जब वह अत्यधिक नशे की हालत में थी, तब उसकी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

परिचित युवती के साथ आई थी आईडीपीएल क्षेत्र

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग अपनी एक परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने दोनों को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के बयान के आधार पर हुई गिरफ्तारी

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शुभम (19), गोविन्द (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पूछताछ में शराब पिलाने की बात स्वीकारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button