उत्तराखंड

देहरादून: परिवार और मंत्रियों संग सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का किया एलान

Listen to this News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में अपनी पत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

संत नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ में नीब करौरी बाबा के आध्यात्मिक जीवन और उनके सेवा, प्रेम, करुणा तथा मानव कल्याण से जुड़े संदेशों को केंद्र में रखा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीब करौरी बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि है। नैनीताल स्थित कैंची धाम भी देश-विदेश में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

फिल्म देखने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। फिल्म के माध्यम से नीब करौरी बाबा के जीवन से जुड़े ईश्वर के प्रति श्रद्धा, मानव सेवा, विनम्रता, प्रेम और लोक कल्याण जैसे मूल्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button