उत्तराखंड

उत्तराखंड में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव; 635 संदिग्ध मामले सामने आए

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में पशुओं में फैलने वाले लंपी त्वचा रोग ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 21 में लंपी रोग की पुष्टि हुई है। वहीं, नैनीताल जिले में इस बीमारी से एक बछड़े की मौत भी हो चुकी है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. उदय शंकर के अनुसार, प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में संदिग्ध मामले सामने आए हैं। कुल 635 मामलों में से 269 नमूने जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। इनमें से विभाग को अब तक 55 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

प्राप्त जांच रिपोर्ट में 21 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अन्य नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग की ओर से पशुओं को लंपी रोग से बचाने के लिए टीकाकरण और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने पशुपालकों से भी सतर्क रहने और पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button