उत्तराखंड

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया

Listen to this News

देहरादून: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है। 15 सितंबर से शुरू होने वाली केदारनाथ हेली सेवा का किराया फिलहाल नहीं बढ़ाया जाएगा। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

15 सितंबर से शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा के दौरान गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। दूसरे चरण में भी इन्हीं मार्गों से हेली सेवा उपलब्ध होगी।

तीनों हेलीपैड से तय है किराया

केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया गुप्तकाशी से 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये निर्धारित किया गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा का किराया 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये बढ़ा है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने वाली हेली सेवा का किराया पिछले साल के मुकाबले 2,753 रुपये कम हुआ है।

आईआरसीटीसी वेबसाइट पर होगी टिकट बुकिंग

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से संचालित होगी। टिकट बुकिंग सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल हेली सेवा के किराये में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button