उत्तराखंड
उत्तराखंड: छह जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, इन नेताओं ने मारी बाजी

देहरादून: उत्तराखंड के छह जिलों में जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली और हरिद्वार में अध्यक्षों का चुनाव हुआ। वहीं, देहरादून और हरिद्वार में सोमवार को जिला प्रबंध कमेटी के चुनाव भी कराए गए।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
चुनाव के बाद विभिन्न जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इन नेताओं को मिली है—
- सुभाष रमोला — जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल
- पंकज रावत — जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, कोटद्वार
- गजेंद्र रावत — जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, चमोली
- मंजीत रावत — जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, देहरादून
- शारदा राणा — जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उत्तरकाशी
छह जिलों में हुए इन चुनावों के बाद जिला सहकारी बैंकों में नई नेतृत्व व्यवस्था का गठन हो गया है।



