उत्तराखंड

चमोली में बड़ा हादसा टला: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी

Listen to this News

चमोली। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही गुजरात के 25 यात्रियों से भरी बस के लामबगड़ के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी की ओर जाने लगी और सड़क किनारे झूलकर रुक गई। गनीमत रही कि बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।

बताया गया कि लामबगड़ स्लाइड जोन में सड़क खराब होने के कारण बस की रफ्तार पहले से कम थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन नदी की तरफ खिसकने लगा। हादसे के समय यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर लामबगड़ चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। गोविंदघाट थाना प्रभारी के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से ऋषिकेश रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button