उत्तराखंड

कानपुर में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया बहिष्कार, नारेबाजी के बीच हुई नोकझोंक

Listen to this News

कानपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत के साथ ही अधिवक्ताओं ने इसका बहिष्कार कर दिया। बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर नारेबाजी की और लोक अदालत में काम कर रहे कुछ अधिवक्ताओं को वापस बाहर भेज दिया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्रांतीय सम्मेलन में हुआ था बहिष्कार का फैसला

बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के अंतिम दिन राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया था।

शनिवार सुबह लोक अदालत की कार्यवाही शुरू होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा और लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायालय भवन पहुंचे।

काम कर रहे अधिवक्ताओं को समझाकर बाहर निकाला

अधिवक्ताओं ने ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इसके बाद लोक अदालत में काम कर रहे कुछ अधिवक्ताओं को समझाकर बाहर ले जाया गया। इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।

मामले के चलते न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button