उत्तराखंड

हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स वाहन ने दो कारों को मारी टक्कर

Listen to this News

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मैक्स चालक घायल हो गया।

तेज रफ्तार मैक्स ने दो कारों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन नजीबाबाद की ओर से आ रहा था। इसी दौरान उसने हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ जा रही दो कारों में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों और मैक्स वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

टक्कर के बाद हाईवे पर पलटा वाहन

हादसे के बाद मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में मैक्स चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

क्रेन और कटर से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन

दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से पलटे मैक्स वाहन और क्षतिग्रस्त कारों को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button