उत्तराखंड

उत्तराखंड: दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की, दूसरे चरण की तैयारियों पर लिया अपडेट

Listen to this News

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

आज से शुरू हुआ चारधाम यात्रा का दूसरा चरण

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो गया है। दूसरे चरण में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

खराब मौसम और भूस्खलन बनी चुनौती

चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास रविवार देर शाम पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में एक घोड़ा संचालक और एक खच्चर गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद जिला आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।

श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। सरकार और संबंधित विभागों की ओर से यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि दूसरे चरण में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या के बीच यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button