उत्तराखंड

उत्तराखंड: किशाऊ बांध परियोजना पर आज अहम बैठक, छह राज्यों के बीच होगा समझौता ज्ञापन

Listen to this News

देहरादून: ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट की किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में अहम बैठक होगी। परियोजना से जुड़े उत्तराखंड समेत छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल होंगे।

किशाऊ परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच समझौता होना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

करीब 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना ऊपरी यमुना बेसिन की प्रमुख जल एवं ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल है। परियोजना की जल भंडारण क्षमता 1,324 मिलियन घन मीटर बताई गई है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और बिजली उत्पादन जैसे बहुउद्देशीय लाभ सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button