उत्तराखंड

रुड़की में फोन पर घंटों बात करने को लेकर विवाद, पड़ोसी दंपती पर महिला से मारपीट का आरोप

Listen to this News

महिला ने पुलिस को दी तहरीर, आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार में फोन पर अधिक बात करने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले दंपती पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार, पड़ोसी दंपती उसके फोन पर अधिक बात करने को लेकर आपत्ति जताता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दंपती ने उसके साथ मारपीट की।

वहीं, पड़ोसियों ने महिला पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button