देश

ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप की पार्किंग में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Listen to this News

जलपुरा स्थित भारत पेट्रोल पंप की पार्किंग में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है, जो 12 सितंबर की रात से लापता था।

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा स्थित भारत पेट्रोल पंप की पार्किंग में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजीव (40) पुत्र विनोद निवासी ग्राम पिलखुनी, थाना सिढपुरा, जिला कासगंज के रूप में हुई है। वह वर्तमान में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कुलेसरा में रह रहा था।

12 सितंबर की रात से था लापता

पुलिस के अनुसार, राजीव 12 सितंबर की रात बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी ईकोटेक-3 थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 सितंबर को डायल 112 के माध्यम से पेट्रोल पंप की पार्किंग में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button