उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती, UKSSSC जारी करेगा विज्ञप्ति

Listen to this News

उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्तूबर 2026

  • आवेदन में संशोधन: 26 से 27 अक्तूबर 2026

  • शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित।

200 पदों पर होगी भर्ती

वन विकास निगम में स्केलर के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 105 पद अनारक्षित, 39 अनुसूचित जाति, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और आठ अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

स्केलर पद के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा एक जुलाई 2026 को 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती में पहले शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी: 300 रुपये

  • उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग: 150 रुपये

  • अनाथ अभ्यर्थी: निशुल्क।

अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in  पर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button