उत्तराखंड
उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा

देहरादून। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को उत्तराखंड के लैंसडौन दौरे पर रहेंगे। दोनों अधिकारी लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे।
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि के हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचने की जानकारी है।
प्रस्तावित दौरे को लेकर सेना क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित स्तर पर तैयारियां जारी हैं।



