उत्तराखंड

उत्तराखंड में UPNL कर्मचारियों को तीन चरणों में मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह लाभ कर्मचारियों को तीन चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले चरण में 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 के बीच नियुक्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं, तीसरे चरण में 13 नवंबर 2018 से 15 अक्तूबर 2024 के बीच नियुक्त कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

सरकार के अनुसार, स्वीकृत पदों पर कार्यरत उपनल कर्मचारियों का समायोजन वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अंतरविभागीय समायोजन या अधिसंख्य पद सृजित करने की व्यवस्था भी की जा सकती है।

सीधे अनुबंध पर कार्यरत पूर्व उपनल कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। निगमों, परिषदों और स्वायत्त संस्थानों में इन लाभों का निर्णय और भुगतान संबंधित संस्थाएं अपने संसाधनों से करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button