देश
गाजियाबाद में स्कूल वैन पेड़ से टकराकर सर्विस रोड पर गिरी, चालक को आई थी नींद की झपकी

गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे के दौरान वैन में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन जिस पेड़ से भिड़ी, वह भी टूट गया। हादसे में चालक के घायल होने की सूचना है, जबकि किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति वैन की खिड़की खोलकर चालक को बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।



