देश

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 35 छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Listen to this News

मुंगेर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद 35 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार रात 24 विद्यार्थियों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जबकि शनिवार को 11 और छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी विद्यार्थियों का अस्पताल में उपचार किया गया। हालत सामान्य होने के बाद उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया। शुरुआती तौर पर प्रसाद में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि प्रसाद में दिए गए फल और मिठाई खाने के बाद विद्यार्थियों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई।

मामले के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रसाद के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सैंपल को जांच के लिए पटना के अगमकुआं स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुंगेर से जमालपुर तक करीब एक दर्जन मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर नमूने भी लिए हैं। विभाग के अनुसार, जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button