देश

ग्रेटर नोएडा: GNIOT के पास कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, आरोपी चालक गिरफ्तार

Listen to this News

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीएनआईओटी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े करीब पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार छात्रों के बीच घुसती नजर आ रही है।

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कार की चपेट में आए छात्रों का उपचार कराया गया है। घटना के समय सड़क किनारे कई छात्र और अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button