उत्तराखंड

निठारी कांड: 20 साल बाद मिला पिता का प्यार, अब हमेशा के लिए छोड़ गए सुरेंद्र कोली

Listen to this News

हरिद्वार में निठारी कांड के सह आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उनके परिजन यहां पहुंचे। कोली के 20 वर्षीय बेटे शिवम ने भावुक होकर कहा कि करीब 20 साल बाद उसे पिता का प्यार मिला था, लेकिन अब पिता हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। इतना कहने के बाद शिवम चुप हो गया।

परिवार के अन्य सदस्यों ने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। परिजनों का कहना है कि निठारी कांड की चर्चा दोबारा शुरू होने से परिवार के सामने पुराने संकट और परेशानियां फिर खड़ी हो सकती हैं। उनके अनुसार, उस घटना की छाप आज भी परिवार के जीवन पर बनी हुई है।

बताया गया कि सुरेंद्र कोली की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे शिवम समेत परिवार के अन्य सदस्य हरिद्वार पहुंचे, जबकि कोली की पत्नी हरिद्वार नहीं आई। इससे पहले सामने आया था कि कोली हरिद्वार में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button