उत्तराखंड

हरिद्वार: विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल और संग्रहालय के लिए 44.5 एकड़ भूमि प्रस्तावित

Listen to this News

हरिद्वार में गंगा किनारे देश के विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल और संग्रहालय बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सिंचाई विभाग की 44.5 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में दूधिया बंद-भारत माता मंदिर रोड से लगी 17.5 हेक्टेयर यानी 44.5 एकड़ भूमि को विभाजन विभीषिका न्यास समिति को देने का प्रस्ताव है। भूमि हस्तांतरण के संबंध में शासन स्तर पर मंथन चल रहा है और न्याय विभाग से राय मांगी गई है।

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस भूमि पर स्मृति स्थल के साथ संग्रहालय भी बनाया जाएगा। यहां विभाजन से जुड़े दस्तावेज, लोगों की स्मृतियां और उस दौर का इतिहास संजोने की योजना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को 1947 के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जा सके।

सिंचाई विभाग ने भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। शुक्रवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव सिंचाई आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूमि हस्तांतरण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button