उत्तराखंड

रुड़की: मैकेनिक की बेटी रीना ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सरकारी स्कूल से पढ़कर IIT से की रसायन विज्ञान में पीएचडी

Listen to this News

रुड़की। हरियाणा के रोहतक जिले की सांपला तहसील के खरावड़ गांव की रहने वाली रीना ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मोटर मैकेनिक राजकुमार की बेटी रीना ने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से रसायन विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

रीना की इस उपलब्धि पर उनके पिता राजकुमार, मां आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्य दीक्षांत समारोह में पहुंचे। परिजनों ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि रीना परिवार में सबसे अधिक शिक्षा हासिल करने वाली बेटी बनी हैं। IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी की डिग्री हासिल करना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

रीना ने गांव के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद धनबाद से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2020-21 में उन्होंने IIT में दाखिला लिया। रसायन विज्ञान में शोध पूरा करने के बाद उन्हें पीएचडी की डिग्री मिली।

रीना ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से आती हैं। अपने पिता को रोज मेहनत करते देखकर उनके भीतर उच्च शिक्षा हासिल करने और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिली। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और IIT से पीएचडी हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button