उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम: दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 17.70 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Listen to this News

मानसून की रफ्तार धीमी होने के बाद बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने जोर पकड़ लिया है। इन दिनों रोजाना करीब चार से पांच हजार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।

बदरीनाथ धाम में अब तक 17 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

मंदिर मार्ग से लेकर तप्तकुंड तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ के अनुसार, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। समिति को अब तक करीब 40 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर जाने के लिए नए पुल से आवाजाही शुरू कर दी है, जबकि दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी पुराने पुल से कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button