देशस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स 2026: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में बनाई जगह, रोइंग में भी भारत को सफलता

Listen to this News

एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के लिए निशानेबाजी और रोइंग में अच्छी खबर सामने आई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 579-20x का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

हालांकि, 10 मीटर एयर पिस्टल की महिला टीम स्पर्धा में भारत पदक से चूक गया। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरचि सिंह की भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। टीम पदक से दो इनर-10 शॉट से पीछे रह गई। ईशा सिंह 572 अंकों के साथ 16वें और सुरचि सिंह 568 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रहीं।

रोइंग में बलराज पंवार ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों की डबल स्कल्स में अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

टेबल टेनिस में मनुष शाह और दिया चितले की भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के राउंड-2 मुकाबले में श्रीलंका की जोड़ी को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, हालांकि कुछ खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button