देश

जम्मू: भारत-पाक सीमा के पास मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में मिला पाकिस्तानी नंबर वाला छल्ला

Listen to this News

जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे घराना गांव के पास बुधवार को एक संदिग्ध कबूतर मिला। कबूतर के पैर में बंधे छल्ले पर पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय कोड +92 और एक मोबाइल नंबर दर्ज है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को घराना गांव के आसपास यह कबूतर मिला था। उसके पैर में छल्ला देखकर और उस पर +92 नंबर दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।

फिलहाल एजेंसियां छल्ले पर दर्ज नंबर और कबूतर से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कबूतर वास्तव में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में आया है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। जांच पूरी होने के बाद ही इसकी वास्तविक उत्पत्ति और छल्ले के उद्देश्य का पता चल सकेगा।

सीमावर्ती आरएसपुरा क्षेत्र में इससे पहले भी संदिग्ध छल्लों वाले कबूतर मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों की जांच करती रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button