
बेगूसराय और आसपास के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि करीब 384 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, दिनकर ग्राम सिमरिया, राजेंद्र पुल, हाथीदह लिंक स्टेशन समेत कई स्थानों पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने और सिमरिया-बरौनी मुख्य रेल लाइन का कनेक्शन पूरा करने का काम चल रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ किया जाएगा।
इस बदलाव से जयनगर-पटना, सहरसा-राजेंद्रनगर, हावड़ा-जयनगर, भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और परिचालन स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।



