उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बड़ा भूस्खलन, यातायात ठप; लगा लंबा जाम

Listen to this News

कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिरोली के पास बृहस्पतिवार सुबह बड़ा भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:55 बजे बैनीताल जाने वाले मार्ग के पास अचानक पहाड़ी खिसक गई। मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस दौरान दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग को जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने यात्रियों से मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button