उत्तराखंड

उत्तराखंड: भारी बारिश के अलर्ट के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, कई जिलों में रेड अलर्ट

Listen to this News

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौसम खराब होने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 और 27 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने भूस्खलन, मलबा आने और नदियों-गदेरों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्गों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। IMD के चारधाम पूर्वानुमान में 26 सितंबर को कई यात्रा मार्गों पर बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। हालांकि, अन्य चारधाम मार्गों पर यात्रा को लेकर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button