उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देहरादून: खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, तीन उड़ानें डायवर्ट और एक रद्द

Listen to this News

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार को खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर पड़ा। कम दृश्यता और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते तीन उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक उड़ान रद्द कर दी गई।

मौसम खराब होने के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित हुआ। यात्रियों को भी उड़ानों के संचालन में बदलाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बीच देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button