उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, मलबे की चपेट में आकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत; 1500 यात्री रेस्क्यू

Listen to this News

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से एटा निवासी पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव के रूप में हुई है।

हादसे के बाद चीरबासा क्षेत्र में लगातार पत्थर और मलबा गिरने से पैदल मार्ग का एक हिस्सा बाधित हो गया। मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। SDRF, NDRF और DDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर रवाना किया।

लगातार बारिश और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button