उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल दवाओं की होगी जांच, सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को आदेश

Listen to this News

उत्तराखंड में कैंसर के इलाज के लिए अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को अस्पतालों का निरीक्षण कर कैंसर की दवाओं की गुणवत्ता और इस्तेमाल की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कर्नाटक, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कैंसर की नकली दवाओं के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी एहतियाती कदम उठाया गया है। विभाग यह जांच करेगा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में कैंसर मरीजों को कौन-कौन सी दवाएं दी जा रही हैं और उनकी गुणवत्ता कैसी है।

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि प्रदेश में नकली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैंसर की दवाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button