उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

लक्सर-रुड़की मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर; तीन की मौत, छह घायल

Listen to this News

लक्सर-रुड़की मार्ग पर रविवार शाम थिथौला गांव के पास कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में ढंडेरा के मिलापनगर निवासी अरशद (30) और दिलशाद (32) शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button