उत्तराखंडदेशदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड: पांच पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, दो अक्तूबर से मौसम रहेगा साफ

Listen to this News

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन खराब मौसम के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिलने से ठंड के असर में कमी आई। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार यानी 30 सितंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दो अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि पांच अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button