उत्तराखंडदेशदेहरादूनराष्ट्रीय

देहरादून: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में अब ईडी करेगी जांच, 124 करोड़ से अधिक की जमा राशि फंसी

Listen to this News

देहरादून अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी करेगा। उत्तराखंड पुलिस ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के इनपुट मिलने के बाद मामले से जुड़ी फाइलें ईडी को भेज दी हैं।

फॉरेंसिक ऑडिट में बैंक के ऋण वितरण और वित्तीय रिकॉर्ड में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आरोप है कि वर्ष 2013-14 से नियमों की अनदेखी कर चुनिंदा लोगों को ऋण दिए गए। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेसीबी मशीनों की खरीद दिखाकर ऋण स्वीकृत कराने और बैंक के घाटे में होने के बावजूद रिकॉर्ड में मुनाफा दिखाने जैसी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं।

बैंक के नौ हजार से अधिक खाताधारकों की 124 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा राशि फंसी हुई है। मामले की जांच पहले पुलिस की एसआईटी और आर्थिक अपराध शाखा कर चुकी है। तत्कालीन शाखा प्रबंधक महाबीर सिंह और बैंक के आईटी अधिकारी समेत कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

बैंक की खराब वित्तीय स्थिति और अनियमितताओं के चलते आरबीआई ने फरवरी 2026 में बैंक के संचालन और खाताधारकों के रकम निकालने पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। अब पुलिस द्वारा भेजी गई फाइलों के आधार पर ईडी मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button