उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

कोटद्वार: बकरी चराने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल ने रामनगर अस्पताल में तोड़ा दम

Listen to this News

पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक में बकरियां चराने और घास काटने जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया और घायल महिला को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, खालूढांढा गांव निवासी 52 वर्षीय मंजू देवी बुधवार दोपहर गांव के पास जंगल में बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए दराती से भालू पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन उनका हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसके बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button