उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: प्रदेश के अधिकांश इलाकों से मानसून की विदाई के अनुकूल परिस्थितियां, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तीन अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button