
Listen to this News
हरिद्वार के ज्वालापुर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्गा चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो और चार कारों से जा टकराई। हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के दौरान एक कुत्ता भी बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



