उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: खटीमा में आदि रंगोत्सव का भव्य आगाज, एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ की घोषणा

Listen to this News

ऊधमसिंह नगर के खटीमा में रविवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकसंगीत और पारंपरिक वेशभूषा के जरिए जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

महोत्सव में थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी समेत विभिन्न जनजातीय समुदायों की संस्कृति और परंपराओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री धामी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ थिरकने के साथ ढोल भी बजाया। आयोजन से पहले खटीमा में मुख्य चौराहे से नवीन सब्जी मंडी तक रोड शो भी निकाला गया।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरम ने खटीमा के एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार और सुविधाओं के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की घोषणा की। इनमें करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉस्टल का निर्माण शामिल है, जिसका टेंडर हो चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में भी एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड की जनजातीय विविधता की सराहना करते हुए थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं को राज्य की विशिष्ट पहचान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button